Politics News

*छठ पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रही, Politic

*छठ पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रही,

*शामली-* छठ पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद शामली की एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी *शिवानी चौधरी* अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उन्होंने घाटों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी *शिवानी चौधरी* ने महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा के तरीके और महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 जैसी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी *शिवानी चौधरी* ने बताया कि टीम लगातार गश्त पर रही और हर उस स्थान पर नजर रखी गई, जहां महिलाओं की भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड का उद्देश्य सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि महिलाओं को जागरूक कर सुरक्षित माहौल बनाना भी है। लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि *शिवानी चौधरी* के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड ने महिलाओं के बीच भरोसा बढ़ाया है। उनके इस प्रयास से छठ पर्व पर श्रद्धालु महिलाओं ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। .

World News

हारनपुर मे जनपद सहारनपुर के अपराध शाखा के विवेचको

आज दिनांक 17.09.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय, सहारनपुर मे जनपद सहारनपुर के अपराध शाखा के विवेचको का अर्दली रूम किया गया तथा लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

8 दिसंबर 1935 में जन्म हुआ,, 11 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र जी ने किया दुनिया को अलविदा

धर्मेंद्र जी का जन्म 1935 में हुआ आज धर्मेंद्र जी ने दुनिया को दे दिया अलविदा 11 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र जी दुनिया को छोड़ गए इस दुख की घड़ी में मीडिया जगत को बहुत दुख है

Weekly Top News

Customer Care Sign
Customer Care